|   | 
   
  
    
    
      
        | 
		   
        
		 उत्पाद
        
        
         | 
        
        
        
           
        
        
        
        
         जलवितरण और हाऊस सर्विस कनेक्शन पाईप्स
        
         
         
        
		        
		
	  
	
	
	
    
    	- WRAS सर्टिफिकेट प्राप्त एचडी / एमडी पीई - 80 व पीई - 100 ग्रेड ब्ल्यू मिश्रण मटेरियल से निर्मित व खास तौर पर पेयजल व पेयजल वितरण, श्रेष्ठ स्वास्थ्यप्रद स्थिति में करने व हाउस सर्विस कनेक्यन करने के लिये उपलब्ध।
 
		- आंतरिक सतह अत्याधिक चिकनी, पपडी जमने और अवरोध नहीं होने की सुनिचितता।
 
		- कम घर्षण ह्रास, उत्तम प्रवाह दर कम हेड पर।
 
		- कॉईल 100, 200, 300 मीटर में उपलब्ध, अत परिवहन व भंडारण में आसानी।
 
		- पाईप आवश्यकतानुसार कार्यस्थल पर काटकर लगा सकते है, अतः कोई अपव्यय नहीं।
 
		- पाईप में लचीलापन होने से कम संख्या में जोड।
 
		- 100 प्रतिशत लीक प्रुफ, पानी की बहुत ज्यादा बचत, पारम्परिक पाईप में लीकेज होने से पानी की बहुत ज्यादा हानि।
 
		- दुरूस्ती में आसानी क्योंकि पाईप में लचीलापन है और जाइनर्स में यूनियन टाईप जॉइन्ट उपलब्ध है।
 
		- विशेष टेपिंग जाइन्ट से टेपिंग आसान।
 
		- सुस्पष्ट फिटिंग्स के वजह से बगैर औजार के इन्स्टालेशन संभव
 
		- जैन्स एमडीपीई एचएससी पाईप पीई-80 ग्रेड, प्राइम क्वालिटी रॉ मटेरियल, अन्तराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध प्रदायकों द्वारा प्रदायित बहुउपयोगी मटेरियल गैस वितरण पाईप के लिये भी अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकारणीय है।
 
	 
      
    
	
	
    	- पेयजल वितरण नेटवर्क और राइजिंग मेन
 
  		- हॉउस सर्विस कनेक्शन
 
	 
      
    
    
    
	
	
	रेंज 
	Ǿ 20 (0.5’’) से 200 (80’’) मिमि व्यास 
	मानक 
	आइएसओ 4427 
	लम्बाई
	सीधी लम्बाई 6/12 मीटर सभी साइज के लिये व कॉईल 140 मिमि OD व्यास तक साईज के लिये 
	मटेरियल ग्रेडस 
	
    	- पीई - 80 व पीई -100 ब्ल्यू कलर 
 
		- पीई - 80 व पीई 100(ब्लेक - ब्ल्यू स्ट्रीप के साथ)
 
  	 
              
            
	
	
	
    
    
        | गुणधर्म | 
        परीक्षण विधि | 
        इकाई | 
        मानकांक | 
     
    
        | मेल्ट फ्लोरेट | 
        आइएसओ 1133 | 
        जीएमएस /10 मिनिट | 
        30° रॉ मटेरियल उत्पादक द्वारा विवरणित मानाकांक से +30° | 
     
    
        | वेदरिंग के बाद ब्रेकपर दीर्घीकरण | 
        आइएसओ 6259-1 & 3 | 
        % | 
        350 | 
     
    
        | थर्मल स्टेबिलिटी  | 
        आइएसओ/TR 10837  | 
        मिनिट | 
        20 Min  | 
     
    
        | MRS at 20 C | 
        आइएसओ 1133 | 
        MPa | 
        8 | 
     
    
        | हाइड्रोस्टोटिक डिजाइन स्ट्रेस | 
        आइएसओ/TR 9080 | 
        MPa | 
        6.3 | 
     
    
        | लम्बवत विपरितता | 
        आइएसओ 2505-1 | 
        % | 
        < 3 | 
     
     
      
	
    
    
	
	  
    जलवितरण एवं हाऊस सर्विस कनेकन के लिये पीई पाईप्स व फिटिग्स की अनुसंशा की गई है, जल जनोपयोगी सेवाओं द्वारा पेय जल प्रदाय, एचडी/एमडी, पीई 80 और पीई 100 ग्रेड, आयएसओ 4427/1996 के अनुरूप निर्मित, पूर्णतया लीकप्रुफ और संरक्षण प्रतिरोधक पाईप्स के माध्यम से किया जाना चाहिये। यह सर्व विदित सत्य है कि जमीन में जहाँ पाइप गाडे या दबाये जाते है, संक्षारक प्रकृति की होती है और उससे पारम्पारिक संक्षारण बहुत जल्दी आरंभ हो जाता है। इसके अलावा अंडर ग्राऊंड केबल से विद्युत लीकेज तथा रसायन के छलकने से पाईप लाइन में से सिवरेज और ड्रेनेज के लीकेज से पारम्पारिक पाइप में रसायनिक संक्षारण आरंभ हो जाता है। उपचारित पानी में घुलित ऑक्सीजन और क्लोरीन से अंदरनी संक्षारण तेजी से होने लगता है। 
	जैन एचडी / एमडी पॉलिइथेलिन पीई 80 ग्रेड पाइप आइएसओ 4427 व आइएस 4984 के अनुरूप 1600 मिमि व्यास तक सभी क्लास और प्रेशर रेंज में उपलब्ध है। इन पाइप्स का इन्स्टालेशन आसान है और जॉइन्टस, बट वेल्डेड जॉइन्टस है जो कि पाइप से ज्यादा मजबूत होते है। हाऊस सर्विस कनेक्शन के लिये टॅपिंग (निकासी) भी लीकप्रुफ टेपिंग-टी व सेडल्स के जरिये बहुत आसान कर दी गई है। जैन एचडी/एमडी पीई पाइप से पूर्ण वितरण और हाऊस सर्विस कनेक्शन न केवल समाज को सर्व सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है बल्कि अमूल्य पेयजल का परेषण हानि से बचा सकते है। 
	नोट- अधिक जानकारी के लिये जैन एचडी/ एमडी पॉलिइथिलिन वितरण सिस्टम, पाईप लाईन उत्पाद के लिये कृपया हमारा केटलॉग - जैन पीई पाईप का अवलोकन करें।  
      
    
    
	
	
    सुरक्षित पेयजल समाज के प्रत्येक वर्ग लिये, आवश्यक उपयोगी वस्तु है जो उन्हें और स्वस्थ, वृद्धजन और बीमार सभी को प्रदाय की जाती है। सुरक्षित पेयजल का महत्त्वपूर्ण औचित्य है तथा पेयजल की गुणवत्ता पर कोई अल्पकाल या दीर्घकाल समझौता नहीं होना चाहिए। पानी की गुणवत्ता से आशय सिर्फ संदूषण की विषाक्तता से और स्वास्थ्य पर उसके सीधे प्रभाव ही नहीं बल्कि यह भी समाविष्ट करता है कि उपभोक्ता को पानी कैसे प्राप्त हो रहा है। 
      
    
    
	
	
	मटेरियल का प्रभाव और पेयजल के संपर्क में आनेवाले पदार्थो को कम नहीं आंकना चाहिये। घुलनशील मिश्रणों की रिसन से स्वाद, गंदलापन और पानी के रंग पर प्रभाव होता है। बहुत से पदार्थ सुक्ष्म जीवाणूओं की उत्पत्ति में सहायक होते है जिससे पानी के सुक्ष्म जीव गुणवत्ता को कम करते है। माइक्रोबियल (सुक्ष्मजीव) उत्पत्ति से चयापचय क्रिया व खराब स्वाद और मिट्टी कीचड तथा सुक्ष्म जीवाणुओ के गुच्छे भी खराब स्वाद और गंध पैदा करने में सहायक होते है। कुछ मामलो में सुक्ष्म जीवाणुओं की उत्पत्ति प्रक्रिया से, इस्तेमाल किये जाने वाले उत्पादन का भौतिक अवक्रमण भी होने लगता है। 
      
    
    
	
	
    पाईप के लिये मटेरियल का चयन
        
        - पेयजल वितरण के लिये चयनित पाईप मटेरियल निम्न मानदंडो की पूर्ति करते हो, यह सुनिश्चित करें।
 
        - पानी में इसका स्वाद नही आना चाहिये।
 
        - पानी के रूप रंग मे कोई परिवर्तन नहीं होना चाहिये।
 
        - पानी से संपर्क होने पर सुक्ष्म जीवों की उत्पत्ति या वृद्धि पानी में या मटेरियल की सतह पर नहीं होना चाहिये।
 
        - मटेरियल द्वारा कोई भी जन-स्वास्थ्य हानिकारक पदार्थ नहीं छोडे जाना चाहिये।
 
        - इसके द्वारा कोई भी मटेरियल पानी में नहीं छोडा जाना चाहिये।
यह शर्ते - BS6920- Leaching tests for nonmetalic products for use in contact with potable water. के अनुरूप है।
 
        - जैन इरिगेशन सिस्टम लि. कंपनी जो कि थर्मोप्लास्टिक जलप्रदाय पाईप लाईन का उत्पादन करती है, द्वारा स्वंय यह निर्धार लिया है व घोषित करते है कि हमारे द्वारा उत्पादित ओर पेयजल के लिये प्रदायित पीई पाईप्स व फिटिंग्स का सफलता पूर्वक परीक्षण WRe- NSF Ltd, UK द्वारा BS-6920 के अनुरूप किया गया है।
 
	 
	  
    
    
	
	
    
    
    | जैन पीई होम लाईन पाईप | 
    जीआय हाउस सर्विस पाईप | 
     
    
    - लाइफ सायकल अनालेसिस (LCA)  जीवनचक्र विश्लेषण से यह पता चलता है कि PE अपने उत्पादन और उपयोग प्रक्रिया मे कम ऊर्जा खपत के वजह से पूर्णतया पर्यावरण अनुकूल है।
 
  | 
    - LCA दर्शाता है कि GI उत्पादन और उपयोग प्रक्रिया में अधिक ऊर्जा की खपत करता है अतः पर्यावरण अनुकूल नहीं है।
 
  | 
     
    
    - जोडने में आसानी। थ्रेडिंग उपकरण या औजार की कोई आवयकता नहीं।
 
  | 
    - जोडने और इन्स्टालेशन के लिये विशेष टूलकिट की जरूरत होती है।
 
  | 
     
    
    - जोड रबर सील वाले और संक्षारण प्रतिरोधक है।
 
  | 
    - जोड में संक्षारण होता है और पानी दूषित होने लगता है।
 
  | 
     
    
    - प्रणाली में प्रवाही सतह एकदम चिकनी होने से अधिक प्रवाह और हेड
 
  | 
    - पाइप सिस्टम में प्रवाही सतह अधिक खुरदरी होती है तथा संक्षारण के बाद और भी खुरदरी और गढ्ढेदार हो जाती है। स्वछंद प्रवाह पर प्रभाव।
 
  | 
     
    
    - एअर टाईट रबर सील जोड, जडो के प्रवेश होने की समस्या से मुक्ति
 
  | 
    - संक्षारित जोड के कारण जोड लीक करने लगते है और जडे प्रवेश कर पाइप में अवरोध करती है।
 
  | 
     
    
    - लचीलेपन और अधिक लम्बाई होने से अतरिक्त फिटिंग्स की जरूरत नहीं, पाईप कन्टूर के अनुरूप आकार ले सकता है।
 
  | 
    - कडकपन होने के कारण, बहुत अधिक मात्रा में फिटिंग्स की जरूरत होती है।
 
  | 
     
    
    - अधिक मजबूत और अक्रिय मटेरियल अतः ट्रेचिंग खोदते समय कोई हानि नहीं।
 
  | 
    - आक्रामक मृदा स्थितियो में रसायनिक संक्षारण के कारण पाइप आसानी से क्षतिग्रस्त होते है।
 
  | 
     
    
    - उपसतही जल प्रवेश की कोई संभावना नहीं होने से पेयजल पूर्णतः सुरक्षित।
 
  | 
    - जोड में लीकेज होने पर उपसतही दूषित पानी के प्रवेश से पानी की पीने की योग्यता खत्म हो जाती है।
 
  | 
     
    
    - कम्प्रेशन टाइप जाइन्टस (जोड) के कारण इन्स्टालेशन आसान ओर समय की बचत
 
  | 
    - इन्स्टालेशन में अधिक समय परिणामतः जलप्रदाय में विलंब।
 
  | 
     
    
     | 
     | 
     
     
      
    
              
        
        
		   
         
               
         
         | 
       
      | 
   
 
 |