|   | 
   
  
    
    
      
        | 
		   
        
		 उत्पाद
        
        
         | 
        
        
        
           
        
        
        
         
        
		        
		
	
	
	
    जैन एचडीपीई - पीएलबी ऑप्टीकल फायबर केबल डक्ट 
    
        
-  जैन को-एक्स्ट्रूजन प्रोसेस का इन-हाऊस विकास जैन ने अपने अनुसंधान एंव विकास कार्यक्रम में वर्ष 1993 में किया।
 
-  जैन एचडीपीई डक्टस (पर्मानेन्टली लुब्रिकेटेड PLB) जैन को-एक्स्ट्रूजन में, नव प्रवर्तनशील विकास गतिविधि का परिणाम है।
 
-  वायु की उच्चगति से, ऑप्टीकल फायबर केबल को पाईप में धकेलने का यह बहुमुखी और अद्वितिय उपचार है।
 
-  जैन केबल डक्टस का उत्पादन उच्चतम आधुनिक मशीनरी व नवीनतम तकनीक के उपयोग से राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय कार्य निष्पादन आवश्यकताओं के अनुरूप किया जाता है।
 
-  भारतीय संचार निगम लि. (BSNL) के द्वारा TEC स्पेसिफिकेशन G/CDS-08/02 नवम्बर 2004 के अन्तर्गत अनुमोदित।
 
-  PGPGCIL, LOCL. GSPL. BSNL, MTNL, TATA TALE, HUTCHIN INDIA, और अन्य देशों के कस्टमर्स के द्वारा अनुमोदित प्रदायक। कस्टमर्स को उपयुक्त स्पेसिफिकेशन के अनुसार भी टेलरमेड (Tailor-Made) मटेरियल प्रदाय कर सकते हैं।
 
-  100 मिमि व्यास तक विभिन्न लम्बाइयों की कॉइल में प्रदाय कर सकते है।
 
-  प्रिन्इन्सर्टेड पीपी रोप के साथ मांग पर प्रदाय कर सकते है।
 
     
      
    
    
    
	
	
    जैन सिलिकोट® पीई डक्ट चयनित उच्च क्वालिटी वर्जिन एचडीपीई मटेरियल से एक्स्ट्रूडेड की जाती है, और विशेष लुब्रिकेन्ट जो कि डक्ट की पूर्ण अन्दरूनी सतह को समानता से लुब्रिकेट करता है, से को- एक्स्ट्रूडेड की जाती है जिससे कम घर्षण, चिकनी सतह, आसानी से केबल को, खींचने या धकेलने में सहायक होती है। बाहरी एचडीपीई आवरण से पाईप अधिक मजबूत और टिकाऊ होकर डक्ट को केबल के HSAB के दौरान प्रेशर सहन करने और यातायात भार, या जमीन के प्रेशर में भी गोलाकार आकृति बनाये रखता है। जैन सिलिकोट पीई डक्टस BSNL स्पेसिफिकेशन के अनुरुप है व टाईप अप्रूवल प्रमाणपत्र प्राप्त है। 
      
    
    
	
	
    'जैन्स' अब जैन SLB पीई डक्ट भी बनाते है जो कि जैन के आर एंड डी की नवीनतम खोज है। जैन एसएलबी पीई डक्टस का उत्पादन उच्च क्वालिटी वर्जिन एचडीपीई पाइप मटेरियल से किया गया है। अन्दरूनी सतह, सेल्फ लुब्रीकेटेड, एकसमान बनावट, चिकनी फिनिश और घर्षण के कम घातांक देने के लिये दी गई है।
जैन SLB PE डक्टस की निर्माण संबधी स्थिरता और मजबूती जैन सिलिकोट® जैसी ही है तथा HSAB के दौरान प्रेशर ट्राफिक लोड सहन कर सकता है। जैन SLB PE डक्टस BSNL के स्पेसिफिकेशन के अनुरूप है और टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट प्राप्त है।
 
      
    
	
	
    जैन डक्टस, अन्दरूनी लुब्रिकेटेड एरिया रिब्ड फार्म के साथ भी प्रदाय किया जा सकता है। रिब्ड दिवार केबल खींचने या जेटिंग करने के लिये उपयुक्त है क्योंकि केबल का सतही सम्पर्क इन्स्टालेशन में कम हो जाता है। यह विभिन्न रंगो में ओर साईज में उपलब्ध है। 
    
    
    
         
  | 
         
  | 
     
    
        प्रमुख विशेषताएँ  | 
        लाभ  | 
     
    
        मजबूत एचडीपीई की सकेन्द्रित परते, बाहरी आवरण को-एक्स्ट्रेड, अन्दरूनी परत ठोस विशेष लुब्रीकेन्ट वाली।   | 
        घर्षण का लघुतम घातांक। आसान, सुरक्षित और OFC  का शीघ्र इन्स्टालेशन उच्च गति एअर ब्लोइंग से डक्ट को बगैर क्षति पहुंचाये हुए। ब्लोइंग प्रेशर 140  से 150 PSI को सहन करने योग्य। केबल निकाल सकते है व वापस कई बार ब्लोइंग कर सकते है।  | 
     
    
     नारंगी, नीले, हरे, पीले, लाल, बैंगनी, भूरे, काले रंगो में उपलब्ध। अन्य रंग मांगपर उपलब्ध।  | 
 इन्स्टाल्ड केबल की पहचान आसान।  | 
  
    
 250, 500, 1000 मीटर कॉईल में उपलब्ध। 2000 और 3000 मीटर कॉईल और डक्ट लकडी या स्टील ड्रम पर लपेटी हुई मांगपर उपलब्ध।  | 
 नेटवर्क में जोड को कम करता है। इन्स्टालेशन खर्च और समय की बचत।  | 
  
    
 कॉइल में डक्ट के प्रत्येक मीटर पर बढते क्रम में लम्बाई मार्किंग  | 
 सही इन्स्टालेशन और लम्बाई नाप सुनिश्चित।  | 
  
    
 प्रीइन्सर्टेड रोप केबल को खींचने के लिये (मांगपर उपलब्ध)  | 
 केबल को BSNL के लिये विकल्प जब उपकरण और विशेषज्ञता प्रदान कर्ता के पास उपलब्ध नहीं हो।  | 
  
    
 प्रेशराइज्ड कॉईल काम्प्रेस्ड एयर 1 किग्रा/सेमी2 तक उपलब्ध  | 
 क्षतिग्रस्त डक्ट की आसानी से इन्स्टालेशन के पूर्व पहचान के लिये ब्लोइंग के दौरान कठिनाई दूर करने के लिये।  | 
  
    
 डक्ट कॉइल्स एंड सील के साथ  | 
 एंडसील से डक्ट के अंदर कचरा कीचड, धूल के प्रवेश पर रोक। केबल ब्लोइंग में डक्ट की सुरक्षा।  | 
  
    
 केबल ब्लोइंग मांगपर की जा सकती है। आवश्यक एक्सेसरीज जैसे जायनर, एंडप्लग, डक्ट कटर, स्पेनर आदि उपलब्ध।  | 
 गति में वृद्धि और सुरक्षित, आसान क्वालिटी इन्स्टालेशन की सुनिश्चितता।  | 
     
     
    
      
    
    
	
	
  
    
    
        | क्र. | 
        परीक्षण | 
        इकाई | 
        मानकमूल्य | 
     
    
        | 1. | 
        टेन्साइल स्ट्रेन्थ (तनन बल)  | 
        N/mm²  | 
        >20  | 
     
    
        | 2. | 
        इलांगेशन (लम्बवत वृद्धि) | 
        %  | 
        >500   | 
     
    
        | 2. | 
        रिवर्सन (विपरितता)  | 
        %  | 
        <+3  | 
     
    
        | 3. | 
        E S C R (As per ASTM D-1693) | 
        96 घंटे  | 
        परीक्षण अवधि में सेम्पल में दरार नहीं पडना चाहिये।  | 
     
    
        | 4. | 
        इम्पेक्ट स्ट्रेन्थ (आघात बल) | 
         कि.ग्रा.  | 
        डक्ट क्रेक नहीं होगी या फटेगी नहीं।  | 
     
    
        | 5. | 
        क्रश प्रतिरोधकता  (डिफ्लेक्शन) विक्षेपन   वजन के साथ | 
        % 
           
        %  | 
        ≤ 10 
            
		  ≤ 2  | 
     
    
        | 6. | 
        विक्षेपन पुन:  प्राप्ति के बाद | 
          | 
        मेन्डरेल आसानी से 5 मीटर लम्बी डक्ट पार हो जावेगा जब कि डक्ट को 5 मीटर अर्धव्यास पर मोडा हो।  | 
     
    
        | 7. | 
        आक्सीडेशन इन्डक्शन टेस्ट | 
        मिनिट  | 
        > 30  | 
     
    
        | 8. | 
        आंतरिक फ्रिक्शन कोफिशियंट | 
          | 
        0.06 से अधिक नहीं  | 
     
    
        | 9. | 
        मेल्ट फ्लोरेट (5 कि.ग्रा. 190°C पर) | 
        ग्राम / 10 मिनट  | 
        0.2  से  1.1  | 
     
    
        | 10. | 
        धनत्व (फिनिश प्रोडक्ट) | 
        ग्राम/CC   | 
        0.940 से 0.958  | 
     
    
        | 11. | 
        हायड्रोलिक गुणधर्म 80° C तापमान पर 
           
                          | 
          | 
        सेम्पल में स्थानीय फुलाव या लीकेज के कोई लक्षन नहीं होंगे ओर परीक्षण अवधि में फूटेगा नहीं।   | 
     
    
        |   | 
        परीक्षण अवधि | 
        रोपित दाब | 
     
    
        | टाईप  टेस्ट 165 घंटे | 
        165 Hrs | 
        3.5 Mpa | 
     
    
        | एक्सेपटेंसटेस्ट 48 घंटे | 
        48 Hrs | 
        3.8 Mpa | 
     
    
        | 12. | 
        एश कन्टेन्ट  | 
        % | 
        0.3 अधिकतम  | 
     
    
     
      
      
        | मानक परिमाण OD/ID | 
        दीवार की मोटाई सह्यता | 
        को एफिसयन्ट ऑफ क्रिएशन | 
       
      
        | 50/42 मिमी* | 
        ± 0.3 मिमी | 
        < 0.06 | 
       
      
        |  40/33 मिमी | 
        ± 0.2 मिमी | 
        < 0.06 | 
       
      
        | 32/26 मिमी | 
        ± 0.2 मिमी | 
        < 0.06 | 
       
      
        | 32/28 मिमी  | 
        ± 0.2 मिमी | 
        < 0.06 | 
       
      
        | 29/23 मिमी | 
        ± 0.2 मिमी | 
        < 0.06  | 
       
     
    *TEC स्पेसिफिकेशन में समावेश नहीं 
    ** 75/67 साईज भी उपलब्ध  | 
     
     
	     
	
    
    
	
	
    
	
    आइएस 4984:1995 
    
        स्पेशल जैसे कपलर्स, बेंड, टी इत्यादि भी आसान इन्स्टालेशन के लिये उपलब्ध।  
        मेन डक्टस, केल कन्डुइट, रोड क्रासिंग आदि के लिये उपयोगी।  
        बीएसएनएल/TEC स्पेसिफिकेशन G/CDS - 05/01 Dec-94 संशोधन क्र. के अनुरूप और टाइप अप्रुवल भी उपलब्ध।  
     	
      
          
              
        
        
         
               
         
         | 
       
      | 
   
 
 |